Indore Crime News. इंदौर में नकली पुलिस अफसर आरोपी जल्द कमिश्नर बनने वाला था, लेकिन उससे पहले ही वह गिरफ्त में आ गया। शनिवार देर रात एसपी आशुतोष बागरी आरोपी से पूछताछ की एसपी ने बताया कि आरोपी रवि सोलंकी उर्फ राजवीर ने दो अलग-अलग महिलाओं से ठगी की है। एक महिला को शादी का झांसा दिया, वहीं दूसरी महिला को 40 लाख रुपए ऐंठे।आरोपी के पकड़ाने के बाद दूसरी पीड़िता ने भी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को तीन दिन से आरोपी की तलाश थी।
दो महिलाओं को बनाया अपना शिकार
एसपी के अनुसार दूसरी पीड़िता समर्थ परिवार की है। कुछ माह पूर्व गाड़ी लेने गए आरोपी रवि ने महिला से दोस्ती की। इसके बाद उससे मांगने शुरू किए। दोनों की दोस्ती गहरी होती गई। इसके बाद आरोपी महिला से रोज बात करता और उससे रुपए की मांग करता था। आरोपी उस महिला से 40 लाख रुपए ऐंठ चुका है। इसमें कभी क्रेडिट कार्ड के माध्यम से तो कहीं नकद रुपए भी लिया करता था।
मैं हूं अंडर कवर एजेंट
एसपी ने दोनों पीड़ित महिलाओं से यह जानकारी लेने की कोशिश की कि आरोपी रवि दोनों महिलाओं को किस बात को लेकर झांसा दे रहा था, जिसमें सामने आया कि समृद्ध परिवार की महिला को यह गाड़ी खरीदने के दौरान मिला था। इसके बाद लगातार महिला को यह जताता रहा और उससे रुपए मांगता रहा। दूसरी पीड़ित महिला को हमेशा यह अंडर कवर एजेंट बताता था। 15 दिन पहले दिल्ली जाने की बात कही थी। बताया था कि यह सीधे रिपोर्ट गृह मंत्रालय में करता है
थाना प्रभारी तहजीब काजी के अनुसार दूसरी पीड़ित महिला से आरोपी द्वारा दो करोड़ रुपए की जरूरत की बात भी सामने आई है। जहां पर महिला द्वारा 40 लाख दिए जाने की बात कही गई थी। वहीं, अपने आप को गृह मंत्रालय दिल्ली में पदस्थ बता कर आरोपी अबतक 40 लाख रुपए हड़प चुका है। अमीर बनने के लिए उसे 2 करोड रुपए की जरूरत थी, लेकिन इतना रुपया दोनों महिलाओं के पास नहीं था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह केवल 12वीं पास है। उसने इंदौर के एक प्राइवेट इंस्टिट्यूट से रिलेशनशिप मैनेजर का कोर्स किया है। इस कारण से वह किसी को भी अपने बातों के जाल में फंसा देता है।