DAVV | CET | मेरिट के आधार पर होगा CET में प्रवेश | IMS | EMRC | IIPS | Law | MBA | Journalism |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने अपने विभिन्न विभागों में दाखिले की प्रक्रिया तय कर दी है। बुधवार को तीन घंटे चली बैठक में विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑनलाइन परीक्षा के बजाय इस बार 34 कोर्स के लिए भी मेरिट आधार पर प्रवेश देने का फैसला लिया है।

दरअसल कॉमन एंट्रेस टेस्ट (सीईटी) के तहत ऑनलाइन परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के पास 15 सितंबर तक समय नहीं है, जबकि उच्च शिक्षा विभाग ने एक अक्टूबर से कक्षाएं लगाने के निर्देश दे दिए हैं।

असमंजस में फंसे विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश समिति और विभागाध्यक्षों की राय ली। उन्होंने भी 12 विभागों के 34 कोर्स में मेरिट आधार पर प्रक्रिया शुरू करने पर सहमति जताई।

अब 15 अगस्त से आवेदन बुलाए जाएंगे। खंडवा रोड परिसर स्थित EMRC में बुधवार को दोपहर कुलपति प्रो. रेणु जैन ने प्रवेश समिति और विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाई। विभागाध्यक्षों ने तर्क देते हुए कहा कि महामारी के बीच परीक्षा करवाना थोड़ा मुश्किल है। वैसे ही विश्वविद्यालय के पास अब पर्याप्त समय नहीं बचा है, क्योंकि उच्च शिक्षा विभाग ने एकेडमी कैलेंडर भी जारी कर दिया है। इसमें विभाग ने 1 अक्टूबर से प्रथम वर्ष की कक्षाएं प्रारंभ करने का निर्देश दिए हैं। ऐसे में परीक्षा करवाना सही नहीं होगा। मामले में अधिकांश विभागाध्यक्षों ने भी मेरिट आधार पर प्रवेश को हरी झंडी दे दी है। सीईटी के जरिए विवि के प्रमुख 12 विभागों में दाखिला होगा।

इसमें IMS, IIPS, EMRC, Law, Journalism, Pharmacy, Commerce, Economics आदि शामिल हैं। यहां MBA, Media Management, LLB, LLM, Pharmacy, Journalism समेत करीब 34 कोर्स संचालित होते हैं। करीब 2300 सीटों पर आवेदन बुलाए जाएंगे। यह प्रक्रिया 15 अगस्त के बाद शुरू होगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
107 Comments