Press "Enter" to skip to content

Madhya Pradesh समेत देश में 56 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 3 नवंबर को Voting, 10 नवंबर को आएंगे नतीजे

चुनाव आयोग (Election Commission) ने मंगलवार को देश के कई राज्यों के 54 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिसमें छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, नगालैंड, ओडिशा, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश की विधानसभा और एक लोकसभा सीट शामिल है। इन राज्यों में 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और नतीजे 10 नवंबर को आएंगे। चुनाव आयोग ने बताया कि मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों की 54 विधानसभा सीटों के लिए 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे तो बिहार में वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट के लिए 7 नवंबर को वोटिंग होगी। चुनाव आयोग ने कहा कि बिहार के एक लोकसभा सीट के अलावा मणिपुर में दो विधानसभा सीटों के लिए भी वोट 7 नवंबर को डाले जाएंगे।

छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, नागालैंड, ओडिशा, तेलंगाना और यूपी में 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 10 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे। हालांकि, चुनाव आयोग ने असम, केरल, तमिलनाडु, और पश्चिम बंगाल में उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान नहीं किया है। इन राज्यों के मुख्य सचिवों और मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने चुनाव कराने में कुछ दिक्कतों की बात कही थी।

Spread the love
More from Madhya Pradesh NewsMore posts in Madhya Pradesh News »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *