Married Life: गुरुवार को करें ये अचूक उपाय, दांपत्य जीवन में आएंगी खुशियां |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

हिंदू धर्म और ज्योतिषशास्त्र में गुरुवार के दिन को देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु की पूजा के लिए खास माना गया हैं धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक बृहस्पति देव सभी देवताओं के गुरु हैं देव गुरु बृहस्पति सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा दिलाते हैं कुंडली में गुरु ग्रह के दोष के कारण से व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में समस्याएं आने लगती हैं भाग्य भी साथ नहीं देता हैं अगर आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां बनी रहती हैं तो आपको गुरुवार के दिन ज्योतिषशास्त्र में बताए गए कुछ विशेष उपाय करने चाहिए। ये उपाय आपके भाग्य में वृद्धि करेंगे। साथ ही संतान से जुड़ी सभी परेशानियों को भी दूर कर सकते हैं|

आपको बता दें कि गुरुवार के दिन पूजा पाठ में पीले रंग के पुष्प, चने की दाल, पीले वस्त्र और पीले चंदन का प्रयोग करना चाहिए। पीले वस्त्र और पीले पुष्प भी धारण करने चाहिए। भोजन में गुरुवार के दिन चने की दाल का प्रयोग करना अच्छा माना जाता हैं और नमक नहीं खाना चाहिए हो सके तो इस दिन एक ही समय का भोजन करना चाहिए। गुरुवार के दिन पूजा के बाद बृहस्पति देव की व्रत कथा सुनें। इस व्रत से बृहस्पति भगवान प्रसन्न हो जाते हैं और सभी इच्छाएं भी पूरी करते हैं। गुरुवार के दिन कोई भी व्यक्ति व्रत कर सकता हैं मगर ज्योतिष अनुसार यह व्रत महिलाओं को विशेष रूप से करना चाहिए। इस दिन केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए और केला नहीं खाना चाहिए।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
103 Comments