Personal Life: कैसे पहचानें कोई लड़का आप से Flirt कर रहा है, लड़कियां जरूर जान लें ये बातें

sadbhawnapaati
2 Min Read

 

हर किसी की इच्छा होती है कि वह प्यार करें लेकिन कई बार यह प्यार नहीं फ्लर्ट होता है। लेकिन यह बात लड़कियों को समझ आना बूत जरुरी है। इसके लिए आज हम आपको बताने जा रहे है लड़कों के फ्लर्टिंग करने के तरीकों के बारे में ताकि आप लडकियां उन्हें जानकर उन लड़कों से सही समय पर दूरी बना पाए। और फ़्लर्ट से बच सकें। लड़कियां जरूर जान लें ये बातें: अगर वो आपसे बात करने के बहाने खोजता है या फिर आपकी हर बात पर आपको टोकता है तो समझ जाएं की वो आपकी अटेंशन पाना चाहता है और वो आपसे फ्लर्टिंग कर रहा है। आपके करीब आने के लिए वो आपके बारे में जानने की ज्यादा कोशिश करेगा अगर वो ऐसा करता है तो समझ जाएं वो आपसे फ्लर्टिंग कर रहा है।

अगर आपके खाने की पंसद पर वो भी हामी भरता है तो समझ जाएं की वो आपका दिल जितने की कोशिश कर रहा है ताकि आप उसकी तरफ झुकाव महसूस करने लगें और आपको वो बिल्कुल आपकी ही तरह लगेगा। लडके अक्सर लड़कीयों को पटाने के लिए उनकी पंसद का उपहार उनके लिए लेकर आते है। अगर आप के साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो समझ जाएं वो लड़का आपके करीब आने की कोशिश कर रहा है। अगर वो आपसे फ्लर्टिंग कर रहा है तो वो आपको लेकर काफी फ्रिकमंद रहने लगेगा आप कब आती है कैसे जाती है आप के लंच का समय इन बातों पर वो खास ध्यान रखेगा।

Share This Article
102 Comments