जब कोई किसी के साथ रिलेशन में जाता है तो उसकी जिंदगी में बहुत सारे बदलाव आते हैं। जिंदगी के प्रति उसका नजरिया बदलता है। किसी भी कपल्स के बीच झगड़ा होना भी स्वाभाविक होता है। इसी वजह से कभी-कभी रिश्ते टूटते भी हैं, जब पार्टनर के साथ रिश्ता टूटता है तो वाकई इंसान भावनात्मक रुप से बहुत आहत होता है, लेकिन ये सारी चीजें भी इंसान के नजरिए को बदलती हैं। कुछ ऐसी बातें होती हैं जो ब्रेकअप के बाद ही समझ आती हैं। जब कोई किसी के साथ रिलेशनशिप में जाता है तो वह उसको इतनी अच्छी तरह से नहीं समझ पाता है। लेकिन कुछ समय के बाद लोग अपने पार्टनर में बहुत सारी खूबियां देखना चाहते हैं, वे चाहते हैं कि उनका पार्टनर परफेक्ट हो, जिसकी वजह से कपल्स अक्सर एक दूसरे से कुछ ज्यादा ही उम्मीदें रखने लगते हैं और इसी कारण कपल्स के बीच झगड़े भी होते हैं। लेकिन ब्रेकअप होने के बाद लोगों को समझ आता है कि कोई भी परफेक्ट नहीं होता है। हर इंसान की अपनी खूबियां होती हैं। कोई भी मिस्टर परफेक्ट या मिस परफेक्ट नहीं बन सकता है।
हर इंसान के अंदर फिलिंग्स होती हैं। किसी के साथ रिलेशनशिप में रहते हुए भी आपको कोई और पसंद आ सकता है और आप उसकी तारीफ कर सकते हैं, लेकिन अक्सर लोगों को ये लगने लगता है कि पार्टनर के साथ रिलेशन में होते हुए भी किसी और को पसंद करना गलत है। इसी वजह से अक्सर कपल्स के बीच गलतफहमियों के चलते लड़ाइयां भी हो जाती हैं, जिसकी वजह से ब्रेकअप हो जाता है। लेकिन ब्रेकअप के बाद अहसास होता है कि वो महज एक गलतफहमी थी। किसी को पसंद करना का मतलब ये नहीं है कि आप अपने पार्टनर से धोखा कर रहे हैं।
Be First to Comment