दुनियाभर में जून का तीसरा रविवार फादर्स डे के रूप में मनाया जाता है। इस साल फादर्स डे 20 जून को मनाया गया, आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारे अपने सोशल मीडिया पर अपने-अपने पापा के साथ तस्वीर शेयर कर उन्हें स्पेशल महसूस करा रहे हैं। इसी बीच अब बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी अपने पिता शक्ति कपूर को फादर्स डे पर विश किया है वो भी बिलकुल खास अंदाज़ में।
दरअसल, श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने पापा शक्ति के साथ तस्वीर शेयर की हैं। तस्वीर में बाप-बेटी का प्यार साफ़ नजर आ रहा है। श्रद्धा ने इस तस्वीर के साथ खास कैप्शन भी लिखा – हैप्पी फादर्स डे बापू। मेरे बापू के इशारे उनके शब्दों से ज्यादा बोलते हैं। इसके साथ उन्होंने कई हैशटैग भी इस्तेमाल किये हैं। श्रद्धा के इस पोस्ट पर उनकी मासी और एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने भी हार्ट वाली इमोजी का कमेंट किया है।
श्रद्धा के अलावा उनके भाई सिद्धांत कपूर ने भी शक्ति कपूर के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की। साथ ही कैप्शन में लिखा -हैप्पी फादर्स डे।
[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]
वर्कफ़्रंट की बात करें तो हाल ही में श्रद्धा की अपकमिंग फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है। श्रद्धा जल्द फिल्म ‘चालबाज इन लंदन’ में नजर आएंगी जिसमें वो पहली बार डबल रोल निभाने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन पंकज पाराशर ही कर रहे हैं। इसके अलावा श्रद्धा बहुत जल्द रणबीर कपूर के साथ फिल्म में नजर आने वाली हैं। यह पहली बार होगा जब श्रद्धा और रणबीर की जोड़ी पर्दे पर नजर आएगी। वहीं श्रद्धा जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म नागिन में एक इच्छाधारी नागिन की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन विशाल फुरिया कर रहे हैं। श्रद्धा आखिरी बार फिल्म ‘बागी 3’ में नजर आई थीं।
[/expander_maker]