Religious and Spiritual News Indore – घर की दक्षिण दिशा के दोष में है कारगर ये वास्तु उपाय.

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

 

Religious and Spiritual News Indore :कहा जाता है वास्तु शास्त्र में दक्षिण मुखी मकान व दुकान दोनों को ही शुभ नहीं माना जाता। जिस कारण लोग प्रयास करते हैं कि इस घर व दुकान दक्षिणमुखी न हो। लेकिन कई बार जाने अनजाने में या मजबूरी के चलते ऐसा करना पड़ता है। जिस कारण लोग इस बात से परेशान हो जाते हैं कि उन्हें इसके चलते अशुभ प्रभावों का सामना करना पड़ता है। मगर क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी परिस्थितियां भी होती हैं, जब दक्षिणमुखी मकान व दुकान अशुभ प्रभाव नहीं देते। या कई बार ये भी कहा जाता है कुछ स्थितियां होती हैं जब इस दिशा का दोष खत्म हो जाता है।

दरअसल वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण मुखी मकान या दुकान कैसा प्रभाव देता है यह इस बात पर निर्भर करती है मकान का वास्तु, मोहल्ले का वास्तु तथा उसके आस-पास स्थित वातावरण और वृक्षों की स्थिति कैसी है। परंतु यदि आपको लग रहा है कि आपका दक्षिणमुखी मकान या दुकान दुष्प्रभाव दे रहा है तो आप वास्तु में बताए गए कुछ उपाय कर सकते हैं। यहां जानिए कौन से है वो खास उपाय जो दक्षिणमुखी मकान के दुष्प्रभाव से बचाव करते है।

वास्तु के अनुसार मंगल की दिशा दक्षिण मानी गई है। इससे जुड़ी शुभ प्रभाव पाने के लिए दक्षिण दिशा में नीम का एक बड़ा सा वृक्ष जरूर होना चाहिए।

द्वार के ऊपर पंचमुखी हनुमानजी का चित्र भी लगाएं। कहा जाता है द्वार के ठीक सामने आशीर्वाद मुद्रा में हनुमान जी की मूर्ति अथवा तस्वीर लगाने से भी दक्षिण दिशा की ओर मुख्य द्वार के वास्तु दोष का नाश होता है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

अगर घर दरवाजा दक्षिण की तरफ हो तो द्वार के ठीक सामने एक आदमकद दर्पण इस प्रकार लगाना चाहिए, कि घर में प्रवेश करने वाले व्यक्ति का पूरा प्रतिबिंब दर्पण में बने।

इसके अलावा दक्षिण दिशा में मुख्य द्वार या खिड़की हो तो उस द्वारा या खिड़की को बदलकर पश्‍चिम, उत्तर, वायव्य, ईशान या पूर्व दिशा में कर देना चाहिए, इससे दक्षिण के बुरे प्रभाव बंद हो जाते हैं।

वास्तु शास्त्री मानते हैं कि द्वार के ऊपर पंचधातु का पिरामिड लगवाने से भी वास्तुदोष समाप्त होता है।

इसके अतिरिक्त दक्षिण दिशा के दोष से राहत पाने के लिए गणेश जी की पत्थर की दो मूर्ति बनवाएं जिनकी पीठ आपस में जुड़ी हो। इस जुड़ी गणेश प्रतिमा को मुख्य द्वार के बीचों बीच चौखट पर फिक्स कर दें, ताकि एक गणेशजी अंदर को देखें और एक बाहर को।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।