Indore News – श्री बी.डी. तोषनीवाल मा.बाल मंदिर का 24वां स्थापना दिवस मनाया गया

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read
श्री बी.डी. तोषनीवाल मा.बाल मंदिर का 24वां स्थापना दिवस गुरुवार 22 जुलाई 2021 को मनाया गया। इस अवसर पर कोरोना काल के नियमों का पालन करते हुए पौधारोपण किया गया।
विद्यालय की अध्यक्ष श्रीमती पंकज सोनी ने पौधारोपण का महत्व बताया कि इस कोरोना महामारी में हम सभी ने ऑक्सीजन की कमी का सामना किया, ये काफी हद तक पेड़-पौधों से ही दूर हो सकती है।
विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य हेतु विद्यालय में न्यूनतम शुल्क पर ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही है। ये सभी जानकारी विद्यालय के मंत्री देवेन्द्र बाहेती द्वारा दी गई।
विद्यालय के कोषाध्यक्ष मनोज कुईया द्वारा फीस रियायत संबंधित जानकारी देते हुए बताया गया कि जिन परिवारों में से कोई सदस्य कोरोना बीमारी के शिकार या संक्रमित हुए है उन बच्चों को उचित रियायत प्रदान की जाएगी जिससे बच्चे शिक्षा से वंचित न हो और इस सुविधा से लाभान्वित हो सके।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक डागा एवं मंत्री पवन लड्ढा ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। संस्था के उपाध्यक्ष महेश तोतला ने आभार व्यक्त किया एवं प्राचार्या श्रीमती निशा सिंह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।