Education News Dhar – विभिन्न मांगों को लेकर आदिवासी छात्र संगठन का अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जारी 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read
धार न्यूज़. प्रदेश स्तरीय विद्यार्थियों की अन्य समस्या को लेकर धार पीजी कॉलेज परिसर में आदिवासी छात्र संगठन के नेतृत्व में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जो दिनांक 26 तारीख से शुरू हुआ है अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का 1 दिन पुरा हो चुका है लेकिन अभी तक शासन प्रशासन से विद्यार्थियों के हित में कोई आदेश नहीं आया है जिससे विद्यार्थी काफी आक्रोश में है.

प्रमुख मांगे-

1. एसटी एससी ओबीसी विद्यार्थी की छात्रवृत्ति में 10% कटौती की जा रही है वह कटौती ना करते हुए उन्हें पूरी राशि दी जाए |

2 एसटी एससी विद्यार्थियों कि आवास सहायता योजना की प्रथम किस्त कटौती को वापस की जाए वह उन्हें पूरी आवास योजना की  की राशि समय से उपलब्ध कराएं
3, शिक्षा सत्र 2020-21 की स्टेशनरी सामग्री एवं पाठ्यक्रम की पुस्तकें दी जाए
4,शिक्षा सत्र 2019 20 के प्राइवेट विद्यार्थियों को नियमित प्रवेश दिया गया परंतु 2020-21 में छात्रवृत्ति आवास योजना का mptaas  से फार्म अपलोड नहीं हो रहा है तो उन्हें जल्द से जल्द उनका फॉर्म ऑनलाइन करवाया जाए,
5, मध्यप्रदेश में एसटीएससी आवासीय छात्रावास जल्द से जल्द खोला जाए
6, st,sc,obc के जिन जिन विद्यार्थियों की आवास ,स्कॉलर के फॉर्म ऑनलाइन हो चुके हैं उन्हें जल्द से जल्द राशि आवंटन करवाया जाए ताकि वह अपनी पढ़ाई सही तरीके से निरंतर जारी रखें
,,इन प्रमुख मांगों के लिए सिर्फ विद्यार्थी ही लड़ाई लड़ रहे हैं बाकी मध्य प्रदेश के जनप्रतिनिधि सभी मौन धारण करके बैठे हैं,, जब तक विद्यार्थियों की समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक यह प्रदेश स्तरीय अनिश्चित धरना प्रदर्शन खत्म नहीं होगा
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।