Religious And Spiritual News – धनतेरस पर्व इस वर्ष 2 नवंबर को त्रिग्रही योग में मनाया जाएगा 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मान्यता है कि धनतेरस पर ही भगवान धन्वन्तरि समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर निकले थे। कलश एक प्रकार का बर्तन ही होता है, इसलिए धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन अन्य चीजों की खरीदी का भी विशेष महत्व है। मान्यता अनुसार, इस बार धनतेरस पर कई शुभ योग बन रहे हैं, जिससे ये पर्व और भी खास हो गया है।
त्रिपुष्कर योग में होगा सूर्योदय
ज्योतिषाचार्य के अनुसार धनतेरस की सुबह त्रिपुष्कर योग में सूर्योदय होगा, हालांकि ये शुभ योग 8 बजे के आस-पास ही खत्म हो जाएगा, लेकिन इसका शुभ प्रभाव पूरे दिन बना रहेगा। त्रिपुष्कार योग में की गई खरीदी, दान और शुभ कार्यों का फल 3 गुना होकर मिलता है, ऐसा धर्म ग्रंथों में लिखा है। इस दिन उत्तरा फाल्गुनी और हस्त नक्षत्र होने से धाता और सौम्य नाम के 2 शुभ योग और भी बन रहे हैं, जो पूरे दिन रहेंगे।
बुध करेगा राशि परिर्वतन
2 नवंबर, मंगलवार को धनतेरस पर बुध ग्रह राशि परिवर्तन कर कन्या से तुला राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही सूर्य स्थित है। सूर्य और बुध के एक ही राशि में होने बुधादित्य नाम का एक अन्य शुभ योग भी इस दिन बन रहा है। मंगल ग्रह भी तुला राशि में होने से त्रिग्रही योग भी धनतेरस पर बन रहा है।
भौम प्रदोष पर करें शिवजी की पूजा
प्रत्येक मास की त्रयोदशी तिथि पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए व्रत व पूजा की जाती है। इस बार ये तिथि 2 नंवबर, मंगलवार को है। मंगलवार को त्रयोदशी तिथि का योग होने से ये भौम प्रदोष कहलाएगा। इस दिन शिवजी के साथ-साथ मंगल ग्रह से संबंधित उपाय भी करने चाहिए। अगर किसी को मंगल दोष है तो ये दिन भात पूजा के लिए विशेष शुभ माना जाता है। इससे मंगल से संबंधित दोषों में कमी आती है और अन्य परेशानियां भी कम होती हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।