Education News – मुख्यमंत्री ने एससी, एसटी एवं ओबीसी छात्रों को छात्रवृत्ति के भुगतान पर दिए सख्त निर्देश

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए हैं कि एससी, एसटी एवं ओबीसी छात्रों को छात्रवृत्ति का भुगतान छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से ही किया जाए। किसी भी स्थिति में बिना पोर्टल के छात्रवृत्ति नहीं दी जाए। छात्रवृत्ति से संबंधित विसंगतियों को दूर कर एकरूपता लाई जाए। उन्होने यह निर्देश मंत्रालय में एससी, एसटी एवं ओबीसी छात्रवृत्ति प्रक्रिया और पोर्टल की एकरूपता के लिए आयोजित समीक्षा बैठक में दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रवृत्ति वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितताएं बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनियमितता करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। छात्रवृत्ति का वितरण तर्कसंगत ढंग से सुनिश्चित करें। बच्चों की पढ़ाई में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

उन्होने कहा कि विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए संबंधित विभाग पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करें। बगैर प्रवेश प्रक्रिया के छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं करें। निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए जिन छात्रों का प्रवेश होगा, उन्हें छात्रवृत्ति प्रदान की जाए। छात्रवृत्ति के लिए बनाए गए निर्धारित कैलेण्डर का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने छात्रवृत्ति दरों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाविद्यालयों के विभिन्न शुल्क नियमानुसार ही लिए जाएँ। विभिन्न विभागों के बीच मापदंडों में भिन्नता को कम किया जाए।

तकनीक का उपयोग बेहतर ढंग से करें

सीएम शिवराज ने कहा कि तकनीक का बेहतर ढंग से उपयोग सुनिश्चित करें। आज हमारे पास वह तकनीक है, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता होने की संभावना नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छात्रवृत्ति से संबंधित समस्याओं की जांच करा ली जाए एवं किसी भी प्रकार की गड़बड़ न हो। यदि छात्रवृत्ति का भुगतान अनियमित ढंग से कर दिया गया है तो उसकी वसूली की कार्रवाई की जाए। छात्रवृत्ति स्वीकृति एवं भुगतान की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सरल बनाया जाए।

इस बैठक में जनजातीय कार्य, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव अनुसूचित जाति कल्याण और जनजातीय कार्य पल्लवी जैन गोविल तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।