Education News – डीएवीवी की सभी परीक्षाएं निरस्त, आदेश जारी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सभी प्रकार की परीक्षाएं निरस्त कर दी गई है। मैनेजमेंट ने दिनांक 8 दिसंबर 2021 की शाम आदेश क्रमांक 795 के माध्यम से यह सूचना दी है। इससे पहले देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन परीक्षा के बारे में उच्च शिक्षा विभाग से स्पष्ट डिसीजन मांगा था।
आदेश में लिखा है कि अपरिहार्य कारणों से विश्वविद्यालय की आगामी माह दिसंबर 2021 एवं जनवरी 2022 में आयोजित समस्त स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षाएं स्थगित की जाती हैं। शीघ्र ही नवीन कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स ऑफलाइन परीक्षा का विरोध कर रहे हैं।
हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की ऑफलाइन परीक्षाओं को निरस्त कर दिया था। उन्होंने ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने के आदेश जारी किए थे। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने परीक्षाओं को ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन कराने के लिए मध्य प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी को स्वतंत्र कर दिया है। जबकि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट से इस मामले में डिसीजन मांगा था।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।