MP News – 26 जनवरी से पहले शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, दिशा निर्देश जारी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

अलंकरण समारोह में राष्ट्रीय कबीर सम्मान, राष्ट्रीय मैथिलीशरण गुप्त सम्मान, राष्ट्रीय शरद जोशी सम्मान, राष्ट्रीय इकबाल सम्मान और राष्ट्रीय कवि प्रदीप सम्मान प्रदान किए जायेंगे।
MP News. 26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस से पहले मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने बड़ा फैसला किया है। संस्कृति विभाग द्वारा मंगलवार 25 जनवरी 2022 को शाम 6:30 बजे रविंद्र भवन में अलंकरण समारोह और अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।इसमें  शिवराज कैबिनेट में संस्कृति, पर्यटन और अध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अलंकरण समारोह में विभिन्न प्रतिष्ठित सम्मानों से कलाकार, कवि और साहित्यकारों को सम्मानित करेंगी।

अलंकरण समारोह में राष्ट्रीय कबीर सम्मान, राष्ट्रीय मैथिलीशरण गुप्त सम्मान, राष्ट्रीय शरद जोशी सम्मान, राष्ट्रीय इकबाल सम्मान और राष्ट्रीय कवि प्रदीप सम्मान प्रदान किए जायेंगे। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में प्रदेश और देश के सुप्रसिद्ध कवि अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में दर्शकों का प्रवेश निशुल्क एवं प्रथम आए-प्रथम पायें के आधार पर होगा। समारोह में कोरोना संक्रमण के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कल्चर एमपी के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज (MP Youtube Channel And Facebook Page) पर किया जाएगा।

इन्हें मिलेगा राष्ट्रीय कवि प्रदीप सम्मान

अलंकरण समारोह में डॉ बिनय राजाराम को वर्ष 2019 और मनोज श्रीवास्तव को वर्ष 2020 का राष्ट्रीय कबीर सम्मान,शिवकुमार तिवारी को वर्ष 2019 और डॉ. सच्चिदानंद जोशी को वर्ष 2020 का राष्ट्रीय मैथिलीशरण गुप्त सम्मान, कैलाश मंडलेकर को वर्ष 2019 और डॉ. विजय मनोहर तिवारी को वर्ष 2020 का राष्ट्रीय शरद जोशी सम्मान, सुश्री जाकिया मसहदी को वर्ष 2019 और प्रो. अली अहमद फातमी को वर्ष 2020 का राष्ट्रीय इकबाल सम्मान तथा सत्यनारायण सत्तन को वर्ष 2021 का राष्ट्रीय कवि प्रदीप सम्मान (National Poet Pradeep Samman) से सम्मानित किया जाएगा।

ये देंगे अपनी प्रस्तुति

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित रायपुर के सुरेंद्र दुबे, इंदौर के सत्यनारायण सत्तन, कानपुर के सुरेश अवस्थी, लखनऊ के वेदव्रत वाजपेयी, जोधपुर की दीपिका माही और बरेली के राहुल अवस्थी अपनी प्रस्तुति देंगे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।