MP News in hindi – मध्यप्रदेश की खास ख़बरें

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

MP News – 1

 

पीएम किसान योजना के हितग्राही ई-केवायसी की कार्यवाही 31 तक पूर्ण कराएं


भोपाल। भारत सरकार द्वारा पीएम किसान योजनांतर्गत चयनित हितग्राहियों के ई-केवायसी संबंधी कार्यवाही 31 मार्च तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। हितग्राहियों के ई-केवायसी की सुविधा पीएम किसान पोर्टल पर फार्मर कॉर्नर एवं पीएम किसान ऐप पर निशुल्क उपलब्ध कराई गई है। इस सुविधा के माध्यम से आधार लिंक मोबाइल पर ओटीपी के माध्यम से ई-केवाईसी की कार्यवाही पूर्ण की जानी है। इसके अतिरिक्त सीएससी केन्द्रों के माध्यम से भी ई-केवायसी की कार्यवाही हितग्राही द्वारा ओटीपी या बायोमेट्रिक से पूर्ण की जा सकती है। सीएससी केन्द्र के माध्यम से ई-केवाईसी की शुल्क 15 रुपये नियत की गई है। अतः पीएम किसान योजना के हितग्राहियों हेतु ई-केवायसी कार्यवाही 31 मार्च तक पूर्ण कराया जाना अति आवश्यक है। ई-केवायसी कार्यवाही के उपरांत ही पीएम किसान योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
 

MP News – 2

 

युवक के बैंक खातों में पांच करोड़ का लेनदेन, पुलिस जांच में जुटी

उज्जैन। उज्जैन जिले में चाय की दुकान पर काम करने वाले युवक के बैंक खातों में तीन माह में पांच करोड़ का लेनदेन सामने आया है। युवक को 15 से 20 हजार रुपए भी मिलते थे। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।
दरअसल उज्जैन में युवक के बैंक खाते में लेनदेन का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। राहुल मालवीय नामक युवक के बैंक अकाउंट में तीन माह के अंदर पांच करोड़ रुपए आए और बाद में निकाल भी लिया गया। पैसा एटीएम और चेक के माध्यम से निकाला गया था। जानकारी मिली है कि इसके लिए राहुल को 15 से 20 हजार रुपए हर महीना मिलता था।
राहुल ने इसी पैसों से करीब 25 लाख का मकान खरीद लिया था। जब बैंक ने राहुल के खातों में लगातार लाखों रुपए आने पर उससे पूछा तब राहुल घबरा गया और पुलिस के पास मदद के लिए गया। लेकिन पुलिसवाले भी राहुल को मोहरा बनाकर पैसे ऐंठना चाहा।
वहीं जिन लोगों के द्वारा पैसे डाले जाते थे, वह भी उज्जैन आए और पुलिस की मदद से राहुल के मकान को अपने नाम करवा लिया। जिसके बाद राहुल ने पुलिस की कार्यशैली को लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत की। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक उज्जैन सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने एक आरक्षक को तत्काल सस्पेंड कर दिया।
बता दें कि मामले में राहुल ने पुलिस को जानकारी दी कि कुछ महीने पहले छत्तीसगढ़ के सत्यप्रकाश नामक शख्स ने उसकी चाय की दुकान पर मुलाकात की थी। उसने राहुल को इंदौर के कुछ लोगों से मिलवाया और सोशल मीडिया पर फनी वीडियो डालने का काम दिया था। 7 दिनों तक उसे इंदौर में रखकर इस पूरे काम की ट्रेनिंग भी दी। जिसके बाद राहुल के बैंक खाते खुलवाए गए और उन खातों के एटीएम-चेक बुक को खुद अपने पास रख लिया।
 
 
 
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।