हाथठेला लेकर निकलेंगे सीएम शिवराज सिंह चौहान, आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए खिलौने जुटाने के लिए लिया इतना बड़ा संकल्प

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 

 प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब भोपाल में हाथठेला लेकर निकलने वाले हैं। यह वे आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए खिलौने जुटाने के लिए सड़क पर निकलेंगे और इसकी जल्द ही वे तारीख का ऐलान करेंगे।
हाथठेला लेकर निकलेंगे सीएम शिवराज सिंह चौहान, जानिए आखिर क्यों लिया इतना बड़ा संकल्प

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जल्द ही भोपाल में हाथ ठेला लेकर निकलने वाले हैं। इसके माध्यम से मुख्यमंत्री आंगनबाड़़ी के बच्चों के लिए खिलौने जुटाएंगे। सीएम सड़क पर निकालकर लोगों से खिलौने देने का आग्रह करेंगे। जल्द ही इसके लिए तारीख का ऐलान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंगनबाड़ी में बच्चों के लिए लोगों में अवेयरनेस के लिए आज नया संकल्प लिया है। वे आंगनबाड़ी के बच्चों को खेलने के लिए खिलौने की कमी को दूर करने के लिए खुद सड़क पर निकलेंगे। इसके लिए सीएम सड़क पर कार के काफिले के साथ नहीं, बल्कि हाथठेला लेकर चलेंगे। इस हाथठेले में वे खिलौने जुटाएंगे, जिससे आंगनबाड़ी के बच्चों को खेलने के लिए खिलौने मिल सकें। चौहान ने आज अपने इस संकल्प का ऐलान किया है। इसके लिए जल्द ही दिन तय होगा।

किसानों से भी फसल का कुछ हिस्सा जुटा चुके
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसके पहले किसानों से आंगनबाड़ी के बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने के लिए योगदान देने का आह्वान किया था। किसानों में ऐसी जागरूकता आई है कि वे खेत में लगी फसल में से कुछ हिस्सा देने को तैयार हो गए। सीएम ने कहाकि आंगनबाड़ी के लिए किसी किसान ने 50 किलोग्राम तो किसी ने 25 किलोग्राम गेहूं का योगदान दिया और इसके कारण पोषण आहार में कोई कमी नहीं रही। जनभागीदारी के लिए लोगों के मन में तड़प पैदा करने की जरूरत है जिससे बच्चे कुपोषित होने से बच सकेंगे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।