MP News in Hindi – मध्यप्रदेश की खास न्यूज़

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
5 Min Read

MP News in Hindi-1

कमलनाथ के करीबी और मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने अपने सभी पदों से दिया इस्तीफा

चुनावी मैदान में उतरने से पहले ही कांग्रेस विपक्ष के बजाए अपनों से ही घमासान में उलझ गयी है. कमलनाथ के करीबी और मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया है. इस्तीफे का कारण हाल ही में गठित नयी मीडिया सेल है जिसमें सलूजा को तवज्जो नहीं दी गयी थी.

कांग्रेस में नई मीडिया टीम बनने के बाद से ही आ रही नाराजगी की खबरें बुधवार को सतह पर आ गयीं. कांग्रेस में कमलनाथ के मीडिया समन्वयक और मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष नरेंद्र सलूजा ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया. सलूजा का इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया है.

MP News in Hindi-2

छिंदवाड़ा : छत से गिरने के दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत

छिंदवाड़ा में छत से गिरने के दो हादसे हो गए। इसमें दो लोगों को जान गंवानी पड़ी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामलों को जांच में लिया है।

जानकारी के अनुसार पहली घटना शहर के रामबाग की है। यहां रहने वाले 28 वर्षीय दुर्गेश पिता दशरथ राजपूत गर्मियों में छत पर सोता था। वह घर में अकेला ही रहता था। उसकी पत्नी कुछ महीने पहले कहीं चली गई है। मंगलवार को भी दुर्गेश छत पर जाकर सो गया, पर नींद में वह आधी रात को नीचे गिर पड़ा। आवाज सुनकर आसपास के लोग उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दूसरी घटना मोहखेड़ के जमुनिया माल में हुई है। बताया जा रहा है कि 65 वर्षीय बोगीलाल धुर्वे खेत में बने मवेशी कोठे में रहकर मवेशियों की सुरक्षा करते थे और यहां मंडे पर सोते थे। इस दौरान बीते दिन बोगीलाल मंडे से गिरकर घायल हो गए, तो उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सिर पर चोट की वजह से डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम करा लिया है जबकि प्रकरण में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

MP News in Hindi-3

रिश्ते हुए शर्मसार : भांजे ने मामी से ही किया रेप, गिरफ्तार

हरदा जिले में एक भांजे ने मामी से ही रेप कर डाला। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी। वारदात के बाद भागे भांजे को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मामला हरदा जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र का है। महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि 26 मई को 23 वर्षीय उनका भांझा घर आया था। आरोपी उसकी ननंद का बेटा है, जिसके चलते उसका घर पर आना जाना था। उस वक्त मैं घर पर अकेली थी। पति मजदूरी करने गए थे और बच्चे भी बाहर खेल रहे थे। अकेला पाकर आरोपी भांजे ने दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी भाग गया।

महिला ने आपबीती अपने पति को बताई। परिजनों के साथ महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 450, 506 का मामला दर्ज कर लिया। फरार आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

MP News in Hindi-4

राज्य बैंडमिंटन अकादमी में प्रवेश के लिए विशेष कैम्प

मध्यप्रदेश राज्य बैडमिंटन अकादमी ग्वालियर में प्रवेश के लिए विभिन्न जिलों में प्रतिभा चयन कार्यक्रम किए जा रहे हैं। प्रारंभिक चयन भोपाल के टी.टी. नगर स्टेडियम में 13 एवं 14 जून तथा इंदौर के नेहरू स्टेडियम में 16 एवं 17 जून को निर्धारित है। अंतिम चयन प्रक्रिया ग्वालियर के श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया खेल परिसर में 20 से 22 जून तक किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में 10 से 17 वर्ष के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए बैंडमिंटन प्रशिक्षक विष्णुवर्धन रेड्डी से मोबाइल नंबर- 7013996585 पर सम्पर्क किया जा सकता हैं। प्रतिभा चयन में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को आने-जाने का किराया एवं आवास की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।