Gossip Girl: लड़कियों को इस चीज़ की होती है ज्यादा जरूरत, इसलिए लड़कों से करती हैं Gossip |

sadbhawnapaati
2 Min Read

 

लड़कियां बातें बनाने में माहिर होती है। अक्सर लड़कियां जुबान लड़ने का टैलेंट रखती हैं, खासतौर से अन्य महिलाओंकी चुगली करने का। वहीं दूसरी ओर पुरुष अपने प्रतिद्वंद्वियों की बाते करते हैं लेकिन आप शायद यह नहीं जानते होंगे कि महिलाएं कई बार पुरुषों का ध्यान आकर्षित करने के लिए भी गपशप करती हैं। इसलिए लड़कों से करती हैं गॉसिप: ओटावा विश्वविद्यालय के एडम डेविस की एक रिपोर्ट की मानें तो, महिलाएं अकसर पुरुषों का ध्यान आकर्षित करने के लिए बाते करती हैं।

17 से 30 वर्षीय महिलाओं पर एक शोध किया गया जिसमें पाया गया कि महिलाएं अपने ही लिंग के सदस्यों के प्रति बेहद प्रतिस्पर्धी होती हैं। खासतौर से सम्भावित साथी का ध्यान पाने के सम्बंध में और इसी के चलते वह जिस पुरुष को अपनी ओर आकर्षित करना चाहती हैं उनके आगे जानबूझकर रोमांटिक व यौन इच्छाशक्ति भरी बाते करने लगती हैं। इस अध्य यन में यह भी पाया गया कि महिलाएं एक दूसरे से पुरुषों के बारे में जानकारी पाने के लिए भी गपशप करती हैं। यदि आप किसी महिला से बात करते हैं और आपको लगता है कि वह आपके बारे में पहले से ही काफी कुछ जानती है तो इसका मतलब है कि वह आपके प्रति बेहद आकर्षित हैं। अगर कोई महिला गपशप करती नज़र आए तो इसे चारित्रिक दोष ना समझें, बल्कि इसे उनकी व्यवहारिक कुशलता समझिए।

Share This Article
15 Comments