Fashion Designer | मशहूर मॉडल व डिजाइनर सिमर दुगल का निधन | Malaika Arora | Kareena Kapoor | Bolly

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

हिंदी सिनेमा से एक और दुखद खबर सामने आई है। बीते दिन फैशन डिजाइनर और पूर्व मॉडल सिमर दुगल का निधन हो गया। खबरों की मानें तो सिमर दुगल कैंसर की बीमारी से जूझ रही थी लेकिन वह इस जंग में हार गई और दुनिया को अलविदा कह गई।

सिमर दुगल का फैशन इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम था। इतना ही नहीं वह बी-टाउन के कईं सितारों के कपड़े डिजाइन कर चुकी हैं। उनकी मौत के बाद सेलेब्स शोक में है। करीना कपूर से लेकर मलाइका अरोड़ा तक सिमर दुगल सबके कपड़े डिजाइन कर चुकी हैं उनका यूं दुनिया को अलविदा कह जाना सेलेब्स भी सहन नहीं कर पाए। सिमर के निधन पर बॉलीवुड और फैशन इंडस्ट्री के सितारों ने दुख व्यक्त किया है। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने सिमर की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा- ‘मेरी आंखों से आंसू रुक नहीं रहे। मेरी प्यारी दोस्त, एंजेल, मजबूत और इच्छाशक्ति से भरी हुई सिम। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले।’ वहीं मलाइका की इस पोस्ट पर कईं सितारों ने भी कमेंट किए हैं और वह भी सिमर की मौत पर शोक जता रहे हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
100 Comments