कमलनाथ रिटर्न्स 2023 : प्रदेश की राजनीति में रामायण सीरियल की एंट्री एडिटेड वीडियो में शिवराज बनाए गए खलनायक

sadbhawnapaati
2 Min Read

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 में अभी सवा साल से ज्यादा का समय है लेकिन भाजपा सरकार के खिलाफ एक एडिटेड वीडियो वायरल हुआ है। इसमें रामायण सीरियल के युद्ध के शॉट में कमलनाथ को नायक तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को खलनायक बनाकर पेश किया गया है।
वायरल वीडियो में किसान की आत्महत्या-बिजली, बेरोजगारी जैसी समस्याओं को बाण युद्ध के माध्यम से दिखाया गया है।
विधानसभा चुनाव 2023 में हैं लेकिन भाजपा और कांग्रेस चुनावी मोड में आ गई हैं। कांग्रेस जहां भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रही है तो वहीं भाजपा कांग्रेस की 15 महीने की कमलनाथ सरकार के कामकाज की खामियों को गिनाने में जुटी है।
हाल ही में शिवराज सरकार के खिलाफ एक एडिटेड वीडियो वायरल हुआ है जिसे रामायण सीरियल से बनाया गया है। नायक के रूप में कमलनाथ को पेश किया गया है तो खलनायक के तौर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रस्तुत किया गया है।

युद्ध भूमि का दृश्य बनाया

युद्ध भूमि में कमलनाथ और शिवराज सिंह चौहान को रथ से बाण युद्ध करते दिखाया गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान को एक तरफ बाणों की बारिश करते बताया गया है तो दूसरी तरफ से कमलनाथ उनके वार को नष्ट करते दिखाए गए हैं।
किसान आत्महत्या को किसान कर्ज माफी, महंगी बिजली को 100 पे 100, बेरोजगारी को रोजगार के अवसर, माफियाराज को माफियामुक्त और आदिवासियों की हत्या को आदिवासियों की रक्षा के बाणों से युद्ध का दृश्यांकन किया गया है।
आखिर में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण, 10 फीसदी सामान्य आरक्षण, 1000 गौशाला निर्माण, राम वन गमन पथ, अपराधमुक्त, 27 लाख किसानों की कर्जमाफी के बाणों से कमलनाथ को शिवराज सिंह चौहान को परास्त करते दिखाया गया है।
इस वीडियो कमलनाथ रिटर्न्स 2023 का नाम दिया गया है। इसको लेकर भाजपा की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Share This Article