विधानसभा उपचुनाव: वोट के लिए नोट का सहारा, मंत्री बिसाहूलाल का 100-100 के नोट बांटते Video Viral

sadbhawnapaati
2 Min Read

मध्यप्रदेश के खाद्य मंत्री और अनूपपुर विधानसभा से भाजपा के संभावित प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पहले उन पर पद का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार करने को लेकर कांग्रेस चुनाव आयोग से शिकायत कर चुकी है तो अब वे लोगों को नोट बांटते कैमरे में कैद हो गए। उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें वे 100-100 रुपए के नोट बांटते नजर आ रहे हैं। इधर, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह सब कांग्रेस के द्वारा फैलाया जा रहा है। यह झूठी खबर है। कांग्रेस ने लगातार दूसरे दिन चुनाव आयोग से सिंह के खिलाफ शिकायत की है। महिलाओं और बच्चों ने लाइन में लगकर पैसे लिए इस वीडियो में सिंह नोट बांटते दिख रहे हैं। इलाके में महिलाओं और बच्चों की बड़ी-बड़ी लाइन लगाई गईं हैं। वे एक-एक कर सभी के पास जाकर उन्हें नोट देते हैं। इस दौरान उनके पीछे से उनके पक्ष में वोट किए जाने की नारेबाजी होती है।

इसमें कहा गया है कि अपना नेता कैसे हो, बिसाहूलाल सिंह जैसा हो। हालांकि यह वीडियो कब और कहां का इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। एक दिन पहले यह शिकायत की थी अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गैर विधायक मंत्री बिसाहूलाल सिंह को पद से हटाए जाने की मांग की है। इसमें कहा गया है कि खाद्य मंत्री बिसाहूलाल पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। शासकीय गेहूं के भंडारण की कालाबाजारी कर व्यापारियों को फायदा पहुंचा रहे हैं। उन पर गेहूं की चोरी के भी आरोप लगाए गए हैं। इतना ही नहीं कहा गया है कि बिसाहूलाल ने जानवर और पशुओं को खिलाए जाने वाले चावल गरीबों को बंटवा दिए।

Share This Article
13 Comments