Education News – CBSE Board 10th, 12th Exam 21: प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए 16 अगस्त से परीक्षाएं आयोजित करेगा सीबीएसई बोर्ड

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

एजुकेशन न्यूज़ . CBSE Board 10th, 12th Exam 21: भले ही देश भर के सीबीएसई बोर्ड के प्राइवेट स्टूडेंट्स द्वारा नियमित छात्रों की तरह ही बोर्ड परीक्षाओं को रद्द किये जाने और मूल्यांकन वैकल्पिक पद्धति से किये जाने की मांग की जा रही हो, लेकिन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने इन छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है। बोर्ड द्वारा बुधवार, 21 जुलाई 2021 को जारी अपडेट के अनुसार, कक्षा 10 और कक्षा 12 के प्राइवेट छात्र-छात्राओं को लिए परीक्षाओं का आयोजन 16 अगस्त से 15 सितंबर 2021 तक किया जाएगा। जिन परीक्षार्थियों ने प्राइवेट कटेगरी के अंतर्गत परीक्षा फॉर्म भरे थे उन्हें सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अनिवार्य की गयी नीति के अनुसार फिजिकल एग्जामिनेशन में सम्मिलित होना होगा।

सीबीएसई के जारी अपडेट में आगे कहा गया है कि बोर्ड ने यूजीसी के साथ भी समन्वय स्थापित किया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यूजी दाखिले की प्रक्रिया निजी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा के साथ सिंक्रनाइज़ हो, ताकि उन्हें उच्च अध्ययन के लिए कॉलेज में शामिल होने में कोई समस्या न हो। सीबीएसई सर्कुलर के अनुसार, “यूजीसी और सीबीएसई सभी छात्रों के हितों को देख रहे हैं और यूजीसी इन छात्रों के परिणाम के आधार पर प्रवेश कार्यक्रम को सिंक्रनाइज़ करेगा जैसा कि यूजीसी द्वारा 2020 में किया गया था।”

उच्चतम न्यायालय से मिली थी अनुमति

सीबीएसई बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं के प्राइवेट स्टूडेंटस के लिए रेगुलर, क्लासरूम आधारित परीक्षा आयोजित करने का निर्णय उच्चतम अदालत में एक सम्बन्धित मामले की सुनवाई दौरान लिया गया था। मामले की सुनवाई कर रही शीर्ष अदालय की खण्डपीठ के समक्ष अपना मामला पेश करते हुए, सीबीएसई ने नोट प्रस्तुत किया था कि प्राइवेट स्टूडेंट्स के परिणाम नियमित उम्मीदवारों के लिए वैकल्पिक मूल्यांकन नीति के आधार पर घोषित नहीं किए जा सकते हैं, क्योंकि “न तो स्कूल और न ही सीबीएसई के पास इन छात्रों के लिए कोई पिछला मूल्यांकन रिकॉर्ड है”। इसके बाद, शीर्ष अदालत ने महामारी की स्थिति में सुधार होने पर बोर्ड को COVID-19 दिशा-निर्देशों के सख्त पालन करते हुए इन स्टूडेंट्स के लिए फिजिकल एग्जाम आयोजित करने की अनुमति दी थी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।