हम है माई के लाल -सपाक्स

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सपाक्स पार्टी का अधिवेशन सम्पन्न हुआ

इंदौर. जैसे-जैसे नगर निगम चुनाव नजदीक आ रहे हैं, सभी राजनीतिक पार्टियां में सरगर्मियां बढ़ती जा रही है ऐसा ही एक आयोजन सपाक्स पार्टी द्वारा इंदौर में हुआ । जिसमे आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई ।

इस अवसर पर सपाक्स की राष्ट्रीय सचिव डॉ श्वेता माहेश्वरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इंदौर जैसी मेट्रो सिटी में महिलाओं व युवाओं को जोड़ने पर जोर दिया एवम प्रत्येक वार्ड में चाय चौपाल एवम घर घर दस्तक अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया।

[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जोगेन्दर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में सम्मेलन सम्पन्न हुआ एवम उनकी विचाधारा कि,  क्रीमीलेयर आरक्षण छोड़े इस विचारधारा  को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश शुक्ला ने युवाओं को नगरीय निकाय चुनाव में उत्साह पूर्वक भाग लेने का आह्वान किया ।

इस अवसर पर नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रवक्ता सुश्री सुचित्रा दुबे का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव विजय झा, प्रदेश सचिव जी. के. माथुर , सतीश शर्मा, मुकेश द्विवेदी  एवं अन्य अतिथियों का स्वागत इंदौर जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा एवम मनोज झा ने किया।

कार्यक्रम का संचालन चक्रेश जैन ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अंकुश गुप्ता, मनोज शुक्ला, उदयरंजन सिसोदिया, उपेन्द्र झा,सुनील देवड़ा, आदि उपस्थित थे।

आभार संतोष रत्नाकर ने माना।[/expander_maker]

sp news

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
1,072 Comments