YRU Shoes | इस अनोखे जूते से बना सकेंगे अनेक स्टाइल, जानें कीमत | Qloud Reflective Shoes |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

अगर आप भी shoes के शौकीन हैं और तरह-तरह के shoes पहनना पसंद करते हैं , लेकिन नए-नए shoes खरीदने में होने वाले खर्च से डरते हैं तो आपके लिए Qloud Reflective Shoes सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। अगर आप एक ही shoe को कई तरह के स्टाइलिश shoes में बदलना चाहते हैं तो YRU का Qloud Reflective shoe आपको काफी पसंद आ सकता है।

YRU शू नामक एक कंपनी ने एक अनोखा जूता तैयार किया है जिससे एक ही जूते से कई स्टाइलिश जूते तैयार किए जा सकते हैं। इस जूते में एक खोखला बेस है जिसमें आप अपनी मर्जी से कुछ भी भर सकते हैं। इस जूते के सोल में एक छोटा-सा कंपार्टमेंट है जिसे खोलकर इसके पारदर्शी और खोखले बेस में कई तरह के सजावट के सामान भरे जा सकते हैं। वाइयूआर शू ने बताया कि इसमें अपनी मनपसंद मोतियां, ग्लीटर, सीप, शंख जैसे कई अन्य तरह की चीजें भरकर इन्हें हर बार नया लुक दिया जा सकता है। एक ही जूते की मदद से कई तरह के स्टाइलिश जूते बनाए जा सकते हैं। खुफिया चेंबर भी है मौजूद – यह अनोखा जूता सिर्फ स्टाइलिंग के ही काम नहीं आता बल्कि इसमें एक खुफिया चेंबर भी मौजूद है जिसमें कीमती चीजें छुपाकर रखी जा सकती हैं। इसमें लोग पैसे और चाबियां छुपाकर रख सकते हैं। वाइयूआर शू को जूतों के अनोखे डिजाइन के लिए जाना जाता है। इसकी हील तकरीबन 3 इंच की है। इस जूते की कीमत लगभग 8000 रुपये है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
16 Comments