भीषण हादसा: मुलताई-बैतूल हाईवे पर बस की ट्रक से भिड़ंत, 40 यात्री घायल, 10 की हालत गंभीर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

भोपाल से छिंदवाड़ा जा रही बस
भोपाल। मुलताई-बैतूल हाईवे पर ससुन्दरा के पास हुई दुर्घटना पर मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वह सभी घायलो के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर कामना करता हूं। आपको बता दें कि बुधवार-गुरुवार रात करीब 3 बजे बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। इसमें बस में सवार 40 यात्री बुरी तरह घायल हो गए हैं। घायलों को मुलताई आमला और बैतूल के अस्पतालों में भर्ती करवाया है। इनमें 10 की हालत गंभीर बनी हुई है।
बस भोपाल से छिंदवाड़ा की ओर जा रही थी वहीं ट्रक बैतूल की ओर जा रहा था। ससुन्दरा के पास ट्रक गलत दिशा से हाईवे पर आ गया जिससे दुर्घटना हुई। टक्कर के बाद ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। बस का ड्राइवर बस में फंस गया था उसे मुश्किल से निकाला जा सका।
संजीवनी 108 के ड्राइवर डॉ. महेश झलिए ने बताया कि रात 3 बजे एमपी सूत्र सेवा की भोपाल से छिंदवाड़ा के बीच चलने वाली बस की टक्कर आइसर ट्रक से हुई। सूचना पर जिले से संजीवनी 108 गाड़ियां मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
दुर्घटना पर कमलनाथ ने जताया दुख
मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुतलाई-बैतूल हाईवे पर हुई दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भोपाल से छिंदवाड़ा जा रही बस के मुलताई-बैतूल हाईवे पर ससुंदरा के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से करीब 40 यात्रियों के घायल होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।