आज के युग में लड़कियां चाहती है कि उनके शरीर का हर अंग बेहद खूबसूरत दिखे। फिर बात चाहे होंठ, पैर, हाथ या चेहरे की ही क्यूं न हो। इस मॉडर्न जमाने में कॉलेज गर्ल्स और ऑफिस में काम करने वाली लडकियां अपनी खूबसूरती में चार चाँद लगाने के लिए लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं। लड़कियों को ऐसा लगता है कि लिपस्टिक लगाने से वह परी की तरह नज़र आएंगी। परन्तु ज्यादा लिपस्टिक लगाने से होंठ काले और डार्क हो जाते हैं और उनकी नैचुरल ब्यूटी समाप्त हो जाती है। ऐसे में इनसे छुटकारा घरेलू नुस्खों अपनाकर पाया जा सकता है। आज हम आपको बता रहे हैं पांच फूड्स के बारे में जिसको लगाकर आप गुलाबी होंठ पा सकते हैं।
आइए जानें यहां – शहद खाना शरीर के लिए बेहद लाभदायक होता है ये तो सभी जानते हैं। इसको होंठ पर लगाने से होंठ सॉफ्ट और शाइनी हो जाते हैं। रोज़ाना रात्रि में होंठों पर शहद लगाना चाहिए। इसमें अधिक मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है जो होंठों के कालेपन से छुटकारा दिलाता है। ग्रीन टी को होंठो पर लगाने से होंठ गुलाबी हो जाते हैं। ग्रीन टी बना लें और फिर इसे टी बैग में भरकर फ्रिज में रख दें। जब ठंडा हो जाए तो इसे लिप्स पर लगाएं। इससे होंठो की काली स्किन हट जाएगी और होंठ गुलाबी होने लगेंगे। टमाटर एंटीऑक्सीडेंट सेलेनियम से अधिक होता है जिससे स्किन खराब नहीं होती। टमाटर को होंठो पर लगाने से होंठो का कालापन दूर हो जाता है। नारियल तेल काले होंठो से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद होते हैं। इसको लगाने से होंठ सॉफ्ट बनते है। प्रतिदिन रात्रि में सोने से पहले लिप्स पर नारियल तेल लगाना चाहिए। ऐसा करने से होंठ मुलायम और शाइनी हो जाएंगे।
… [Trackback]
[…] There you will find 9890 additional Info on that Topic: sadbhawnapaati.com/beauty-tips-pana-chate-hai-kale-honto/ […]